Theory

[theory][bsummary]

Practical

[practical][bigposts]

learn

[it][twocolumns]

Corona Update

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 3065 हुई https://ift.tt/3gn2PH1

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3065 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कुल 40 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें कांकेर जिले से 8, रायपुर से 7, बिलासपुर और बलरामपुर से 6-6, दंतेवाड़ा से 5, जगदलपुर और नारायणपुर से 3-3 तथा राजनांदगांव जिले से 2 व्यक्ति शामिल हैं। मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

BSF के 8 जवानों में संक्रमण की पुष्टि

कांकेर जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जगजीवन राम उइके ने बताया कि जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 8 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। सभी बल के अलग-अलग बटालियन से हैं। उइके ने बताया कि BSF के ये जवान जिले के अंतागढ़ के पृथक केन्द्र में थे। जब इनके नमूनों की जांच की गई तब इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में BSF के जवानों को तैनात किया गया है।

राज्य में BSF के 70 जवान संक्रमित
भिलाई स्थित BSF मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में BSF के 70 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से 28 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी के सुरक्षाकर्मी और रायपुर AIIMS के 4 कर्मचारियों में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सांसद सुनील सोनी के सुरक्षा कर्मी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सोनी तथा उनके परिवार के सदस्य पृथक-वास में हैं। सभी के नमूनों की जांच की गई है।

छत्तीसगढ़ में 2414 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 177554 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। इनमें 3065 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है तथा 2414 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं 637 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 14 लोगों की मृत्यु हुई है।



No comments:

Post a Comment